Pratnakirti Oriental Research Institute
Bhagwanpur, Varanasi
‘अखिल भारतीय मुस्लिम‑संस्कृत संरक्षण एवं प्राच्य शोध संस्थान’ २००४ ईस्वी को अपने मूर्त अस्तित्त्व में आया। संस्कृत-वाङ्मय के अज्ञात साहित्य एवं उसके विविध अनालोचित पक्षों पर शोध, अनुसन्धान एवं संस्कृत‑शिक्षण सम्बन्धी कार्यों के लिए स्थापित यह संस्थान ‘सर्वविद्या की राजधानी’ काशी में अवस्थित है। अपने युग के तीन प्रख्यात एवं स्वनामधन्य आचार्यों; पण्डित वासुदेव द्विवेदी शास्त्री (काशी), पण्डित सीताराम चतुर्वेदी (काशी), पण्डित सैयदहुसैन शास्त्री (मलीहाबाद‑लखनऊ) तथा पण्डित गुलाम द

